Present Perfect Continuous Tense refers to an action that began in the past and is still ongoing or has just finished but still has an effect, such as: She has been studying since morning., They have been playing football for three hours. ect. Learn Present perfect continuous tense in hindi with sentence translation Rules and examples.
Present Perfect Continuous Tense meaning in Hindi
जब कोई कार्य भूतकाल में शुरू हुआ हो तथा वर्तमान काल तक चल रहा हो तो वहां पूर्ण तात्कालिक वर्तमान काल (present perfect continuous tense) होता है। इस काल में वाक्यों के अंत में रहा है, रहे हैं, रही है आदि आते हैं और साथ में समय दिया होता है।
कई बार इस काल को present continuous tense के साथ जोड़ने की गलती हो जाती है पर ध्यान रहे कि Present continuous tense के वाक्य में समय (घंटे, महीने, प्रातः, सायंकाल 1939 इत्यादि) नहीं दिया जाता है जबकि present perfect continuous tense में समय का वर्णन आवश्य होता है।
Example:
- मैं प्रातः काल से पढ़ रहा हूं।
- राम एक घंटे से खेल रहा है।
- हम 2 घंटे से क्रिकेट खेल रहे हैं।
- राहुल दो घंटे से टीवी देख रहा हैं
- बच्चा आधे घंटे से रो रहा है
‘मैं पढ़ रहा हूं’ और ‘राम खेल रहा है’ यह दोनों present continuous के वाक्य हैं परंतु ‘प्रातः से’ और ‘एक घंटे से’ अर्थात समय के आने से यह perfect continuous tense बन जाते हैं।
Hindi to English sentence translation Rules
प्रेजेंट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्य ट्रांसलेशन के नियम:
- वाक्य बनाने के लिए subject (कर्ता) के पश्चात सहायक क्रिया has been या have been का प्रयोग होता है और verb की पहली फॉर्म के साथ ing लगाया जाता है। Read three form of verb
- I, we, you, they, these, those और बहुवचन के साथ have been एवं he, she, it, this, that एकवचन के साथ has been लगता है।
- यदि वाक्य में निश्चित समय दिया हो तो since का प्रयोग किया जाता है और अनिश्चित समय दिया हो तो for का प्रयोग होता है।
Since – for a point of time (जैसे – 2005, Sunday, evening)
For – for a period of time (जैसे – 3 hours, 2 years, many days)
Structure/फार्मूला

Examples of present perfect continuous tense (hindi to english)
प्रेजेंट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के उदाहरण (हिंदी से इंग्लिश)
Examples of Affirmative Sentences (साकारात्मक वाक्य)
सकारात्मक वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले subject उसके बाद helping verb have/has के साथ been लगाया जाता है, क्रिया की पहली फॉर्म के साथ ing जोड़ा जाता है, उसके बाद since/for का प्रयोग किया जाता है और अंत में object लगाया जाता है।
For Example – हम 2 घंटे से टीवी देख रहे हैं। (We have been watching a movie for 2 hours.)
Structure : Subject + have been/has been + verb(1st form+ing) + since/for + object.:
| Hindi | English |
| मैं प्रातः से पत्र लिख रहा हूं। | I have been writing a letter since morning. |
| वे एक घंटे से फुटबॉल खेल रहे हैं। | They have been playing football for one hour. |
| हम आपको कल से याद कर रहे हैं। | We have been missing you since yesterday. |
| हम 2004 से गाना गा रहे हैं। | We have been singing since 2004. |
| वे पिछले 10 मिनट से चाय पी रहे हैं। | They have been taking tea for the last ten minutes. |
| सुबह से भारी वर्षा हो रही है। | It has been raining since morning. |
| हम 1975 से इस मकान में रह रहे हैं। | We have been living in this house since 1975 |
Examples of Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
नकारात्मक वाक्यों में not का प्रयोग has been या have been के बीच में किया जाता है। जैसे – have not been, has not been.
For example – मैं 1 घंटे से कॉफ़ी नहीं बना रहा हूं। (I have not been making coffee for 1 hour.)
Structure : Subject + have not been/has not been + v1 + ing + object + other words
| Hindi | English |
| मैं प्रातः से पत्र नहीं लिख रहा हूं। | I have not been writing a letter since morning. |
| हम तीन घंटे से मैच नहीं खेल रहे हैं। | We have been playing the match for three hours. |
| वे एक घंटे से फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं। | They have not been playing football for one hour. |
| हम आपको कल से याद नहीं कर रहे हैं। | We have not been missing you since yesterday. |
| हम 2004 से गाना नहीं गा रहे हैं। | We have not been singing since 2004. |
| वे पिछले 10 मिनट से चाय नहीं पी रहे हैं। | They have not been taking tea for the last ten minutes. |
| सुबह से भारी वर्षा नहीं हो रही है। | It has not been raining since morning. |
| हम 1975 से इस मकान में नहीं रह रहे हैं। | We have not been living in this house since 1975 |
Examples of Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
प्रश्नवाचक वाक्यों में Has या have को subject (कर्ता) से पहल लगाया जाता है और been को subject के बाद लगाया जाता है।
For Example – क्या सुबह से बारिश हो रही है? (Has it been raining since morning?)
Structure : have/has + Subject + been + v1 + ing + object + other words
| Hindi | English |
| क्या वह सुबह से खेल रहा है? | Has he been playing since morning? |
| क्या तुम 2 घंटे से गाड़ी चला रहे हो? | Have you been driving for 2 hours? |
| क्या वह दोपहर से काम कर रहा है? | Has he been working since noon? |
| क्या आप 2004 से गाना गा रहे हैं? | Have you been singing since 2004? |
| क्या तुम 2005 से इस मकान में रह रहे हो? | Have you been living in this house since 2005? |
| क्या वे 10 दिनों से शिमला में रह रहे हैं? | Have they been living in Shimla for 10 days? |
Interrogative + Negative Sentence Examples
Structure : have/has + Subject +not + been + v1 + ing + object + other words
| Hindi | English |
| क्या मैं सुबह से अखबार नहीं पढ़ रहा हूँ? | Have I not been reading the newspaper since morning? |
| क्या हम 2 घंटे से मूवी नहीं देख रहे हैं? | Have we not been watching a movie for 2 hours? |
| क्या वे एक घंटे से फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं? | Have they not been playing football for an hour? |
| क्या सुबह से बारिश नहीं हो रही है? | Has it not been raining since morning? |
| क्या हम 1991 से से ही इस मकान में नहीं रह रहे हैं? | Have we not been living in this house since 1991? |
Uses of present perfect continues tense
1. To express an action that start in the past and is still ongoing. (किसी ऐसी क्रिया को व्यक्त करना जो अतीत में शुरू हुई हो और अभी भी जारी हो।)
2. To express an action that has recently stopped but whose result is visible. (ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए जो हाल ही में रुकी हुई है लेकिन उसका परिणाम दिखाई दे रहा है)
3. To indicate the duration of an activity. (किसी गतिविधि की अवधि बताने के लिए।)
100+ Examples of Present Perfect Continuous Tense in Hindi to English pdf – Download
Conclusion
प्रेजेंट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस यह बताता है कि कोई कार्य बीते समय (निश्चित और अनिश्चित) में प्रारम्भ हुआ था और अब तक चलता आ रहा है। आशा करते हैं आर्टिकल आपके समझ में आया होगा, अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद





