Past Indefinite Tense इसे हिंदी में भूतकाल अनिश्चित काल कहा जाता है। इस आर्टिकल में हम Past Indefinite Tense का उपयोग, फार्मूला, हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन के नियम उदाहरण सहित जानेंगे।
Read Definition, Uses, structure and hindi to English translation Rules of past Indefinite Tense in Hindi and English with examples
Definition of Past Indefinite Tense in Hindi
इस टेंस का उपयोग उन कार्यों या घटनाओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो बीते समय में घटित हुई थीं और अब पूरी हो चुकी हैं।
उदाहरण के लिए- मैंने किताब पढ़ी।, हम 7 साल से घर में रहते थे। अतीत में आदत या नियमित कार्रवाई व्यक्त करने के लिए जैसे- मैं रोज सुबह टहलने निकलता था।
The Past Indefinite Tense is used to describe actions or events that happened in the past and are now completed.
पहचान – जिन वाक्यों के अंत में ता था, ती थे, ते थे या आ, ए, इ या ई आते हैं वे वाक्य अनिश्चित भूतकाल के अंतर्गत आते हैं।
For Examples: 1. फुटबाल खेलता था। 2. उसने एक फिल्म देखी 3. उन्होंने संग्रहालय देखा। 4. वह बाजार गया आदि।
Uses of Past Indefinite Tense
The Past Indefinite Tense can be used in the following situation:
1. Past Indefinite Tense का प्रयोग भूतकाल में घटित हुई क्रिया को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। जैसे: वह बाजार गया था।
2. अतीत में आदत या नियमित क्रिया को व्यक्त करने के लिए। जैसे: मैं रोज सुबह टहलने जाता था।
3. बीते समय में किसी समयावधि में हुई क्रिया को व्यक्त करने के लिए जो अब समाप्त हो चुकी है। जैसे: तेज बारिश हो रही थी, हम शिमला गए थे आदि।
Formula/Structure

Identify the subject, verb, and object in a sentence
किसी वाक्य में कर्ता (subject), क्रिया (Verb) और विषय (Object) की पहचान करें:
Subject – वाक्य में जिस व्यक्ति या वस्तु के बारे में बात होती है वही subject होता है। Ex “She did not read a book,” “She” यहाँ “she” सब्जेक्ट है।
Verb – क्रिया एक शब्द या शब्दों का समूह है जो सब्जेक्ट के द्वारा होने वाले किसी कार्य य घटना को व्यक्त करता है। जैसे – “She did not read a book” यहाँ read वर्ब है।
Object – वाक्य का वह भाग है जो विषय द्वारा की गई क्रिया को प्राप्त करता है। जैसे – “She did not read a book” यहाँ “book” सब्जेक्ट है।
Hindi to English translation Rules
- Affirmative sentence बनाते समय सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं किया जाता सब्जेक्ट के बाद verb की 2nd फार्म लगाई जाती है।
- केवल साधारण वाक्यों (Affirmative sentence) के साथ verb की दूसरी form का प्रयोग किया जाता है जबकि नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है।
- नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया के रूप में Did का प्रयोग किया जाता है।
Examples of past Indefinite Tense
Past Indefinite टेंस के हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन के उदाहरण
Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)
साकारात्मक वाक्यों में Subject के बाद verb की दूसरी form का प्रयोग किया जाता है, जैसे Go के स्थान पर went और Play के स्थान पर played का प्रयोग होगा।
Structure : Subject + verb(2nd form) + object
Examples: मैं मुंबई गया था. I went to Mumbai.
| Hindi | English |
| मैं उसे बहुत पसंद करता था। | I liked her very much. |
| उसने मुझे चाय पर बुलाया। | He invited me to tea. |
| सीता इम्तिहान में फेल हो गई। | Sita failed in the examination. |
| तुमने झूठ बोला। | You told a lie. |
| राजन 1990 में लुधियाना गया। | Rajan went to Ludhiana in 1990 |
Negative sentence ( नकारात्मक वाक्य)
नकारात्मक वाक्यों में subject के बाद did not और verb की पहली फॉर्म (first form) का प्रयोग होता है। कभी-कभी did not के स्थान पर no लगाया जाता है।
Structure : Subject + Did Not + verb(1st form) + Object.
Example: मैं मुंबई नहीं गया था। I did not go to Mumbai.
| Hindi | English |
| मुझे यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। | I did not like this. |
| आपकी बहन मुझे नहीं जानती थी। | Your sister did not know me. |
| आज मैंने नाश्ता नहीं किया। | I did not take my breakfast today. |
| आपने हमसे धोखा नहीं किया। | You did not deceive us. |
| उसने ठंडा पानी नहीं पिया। | He did not take cold water. |
Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
प्रश्नवाचक वाक्य में subject से पूर्व did और सब्जेक्ट के बाद verb की पहले फॉर्म (first form) का प्रयोग होता है और अंत में प्रश्न सूचक (?) लगाया जाता है।
Structure : Did + Subject + V1 + Object + ?
Example: क्या तुम मुंबई गए थे? Did you go to Mumbai?
| Hindi | English |
| क्या राम ने सीता की सहायता की? | Did ram help sita? |
| क्या मैं कक्षा में प्रथम रही? | Did she stand first in the class? |
| क्या तुमने फूल तोड़े? | Did you pluck flowers? |
| क्या मैंने पुस्तक चुराई? | Did I steal a book? |
| क्या वह तेज दौड़ा? | Did he run fast? |
Negative – interrogative sentence ( नकारात्मक – प्रश्नवाचक वाक्य )
Structure : Did + Subject + Not + V1 + Object + ?
Example: क्या तुम मुंबई नहीं गए थे? Didn’t you go to Mumbai?
| Hindi | English |
| क्या मैंने तुम्हारा सम्मान नहीं किया? | Did I not respect you? |
| क्या लड़कियों ने बहुत शोर नहीं किया? | Did the girls not make much noise? |
| क्या मैंने उसकी सहायता नहीं की? | Did I not help him? |
| क्या उसने शीशा नहीं तोड़ा? | Did he not break the glass? |
| क्या हमने कोई गलती नहीं की? | Did we not make any mistakes? |
25 Daily Use Hindi to English Sentences of Past Indefinite Tense
भूतकाल अनिश्चित काल के दैनिक जीवन में रोजाना बोले जाने वाले वाक्य
1. उसने मेरी मदद की। He helped me
2. मैंने खाना खाया। I ate food.
3. उसने गाना गाया। He sang a song.
4. क्या उसने तुम्हें देखा? Did he see you?
5. वे बाजार गए। They went to the market.
6. उसने सच बोला। He told the truth.
7. हमने क्रिकेट खेला। We played cricket.
8. वह ऑफिस गया। He went to the office.
9. हमने पढ़ाई नहीं की। We did not study.
10. मैंने कमरा साफ़ किया। I cleaned the room.
11. क्या तुमने उसे देखा? Did you see him?
12. उसने मुझे धोखा दिया। He cheated me.
13. हमने साथ में खाया। We ate together.
14. हमने बहुत मज़ा किया। We had a lot of fun.
15. उसने दरवाज़ा खोला। He opened the door.
16. वह गिर गया। He fell down.
17. मैंने तस्वीर खींची। I took a photo.
18. उसने माफ़ी मांगी। She apologized.
19. उन्होंने काम पूरा किया। They finished the work.
20. क्या तुम बाजार गए थे? Did you go to the market?
21. मैंने खाना नहीं खाया। I did not eat food.
22. उसने नया फोन खरीदा। He bought a new phone.
23. उसने मुझसे बात की। He talked to me.
24. मैंने किताब पढ़ी। I read a book.
25. वे देर से पहुँचे। They arrived late.
100 Examples of past indefinite tense in hindi and english Pdf download – Click here
Exercise
- वह बाजार गया।
he ____ to market. (Go/went) - राहुल कहानी पढ़ता था।
Rahul ____ the story. (Read/reading) - वह मुझे पसंद करता था।
he ____ me. (Like/liked) - रोहित 1995 में दिल्ली गया।
Rohit ____ to Delhi in 1995. (Go/went) - मजदूर काम नहीं करते थे।
The workers ____ not work. (Do/did) - क्या किसान खेत नहीं जोतते थे?
____ the farmer not plow the field? (Do/did) - क्या माँ खाना बनाती थी?
____ mother cook food? (Do/did) - क्या राधा कपड़े नहीं धुलती थी?
Did Radha not ____ clothes? (Wash/washed) - क्या वे क्रिकेट खेलते थे?
Did they ____ cricket? (Play/Played) - क्या हम मूवी नहीं देखते थे?
Did ____ not watch movies? (I/we)
Conclusion
Past indefinite tense उन घटनाओं को व्यक्त करता है जो बीते समय में शुरू हुए थे और समाप्त हो चुके हैं लेकिन समय निश्चित ना हों कि कब कार्य कोई संपन्न हुआ है। Thanks for Reading.





