Past Continuous Tense in Hindi with Examples | अपूर्ण भूतकाल

Past Continuous Tense: This tense is used to describe activities that were going on in the past and there is no information about their completion. For Example: She was crying at the top of her voice.

Read Uses, structure and Hindi to English translation Rules, of Past continuous tense in hindi with examples

Definition of Past Continuous Tense in Hindi अपूर्ण भूतकाल क्या होता है?

पास्ट कंटिन्यूस टेंस को हिंदी में अपूर्ण भूतकाल कहा जाता है। इस टेंस का प्रयोग उन गतिविधियों का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो भूतकाल में चल रही थीं और उनके पूरा होने के बारे में कोई जानकारी नहीं हो।

पहचान : हिंदी के जिन वाक्यों के अंत पर रहा था, रहे थे, रही थी आदि लगा हो और कोई भी समय ना दिया गया हो ऐसे वाक्य past continuous tense के अंतर्गत आते हैं।

Hindi to English Translation Rules

हिंदी से इंग्लिश में पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के ट्रांसलेशन के नियम।

  1. I, He, she, it, this, that एकवचन (singular) कर्ता के साथ was सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
  2. You, we, they और बहुवचन (plural) के साथ were का प्रयोग किया जाता है।
  3. Verb की पहली फार्म के साथ ing लगाया जाता है।

Formula/Structure

Past continuous tense formula with examples

Examples of Past Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण)

Examples of the affirmative, negative, interrogative sentences in Hindi to English

Examples of Affirmative sentence

Affirmative वाक्य बनाने के लिये वाक्य में सबसे पहले कर्ता (subject) उसके बाद हेल्पिंग वर्ब was/were लगाते हैं। क्रिया की पहली फॉर्म के साथ ing जोड़ा जाता हैं और अंत में object लगाया जाता है।

Structure : Subject + Was/were + verb(1st form+ing) + Object.

Example: रोहित कॉलेज जा रहा था। Rohit was going to college.

HindiEnglish
मैं नदी में तैर रहा था।I was swimming in the river.
मै चित्र बना रहा था।I was drawing pictures.
तुम नहा रहे थे।You were taking a bath.
राम अस्पताल जा रहा था।Ram was going to the hospital.
वे सो रहे थे।They were sleeping.
वह दौड़ रही थी।She was running.
उसकी मां उसे कहानी सुना रही थी।His mother was telling him a story.
बच्चे रो रहे थे।The children were weeping.
मैं चल रहा था।I was walking.
जब मैं प्लेटफार्म पहुंचा था तब ट्रेन पहले से खड़ी थीThe train was standing at the platform when I reach.

भूतकाल की दो घटनाओं का वर्णन करते समय यदि यह बताना हो की जिस समय एक काम जारी था उस समय दूसरा काम पूरा हो गया था, तो पहले कार्य में Past continues tense तथा दुसरे में Past Indefinite tense का प्रयोग होता है।

For Examples:

1. जब मैं उसके घर पहुंचा, वह लिख रहा था। He was writing when I reached his home.

2. जब तुम आए, मैं पढ़ रहा था। When you came, I was studying.

3. जब मैं गया, वह रो रही थी। When I went, she was crying.

4. जब मैं उठा, सूरज निकल रहा था। When I woke up, the sun was rising.

5. जब वह मुझे मिली, मैं बाजार जा रहा था। When she met me, I was going to the market.

6. जब मैं पहुँचा, वह सो रहा था। When I arrived, he was sleeping.

Examples of Negative sentence

नकारात्मक वाक्य बनाते समय करता के बाद was not या were not लगाकर verb की पहली फार्म (first form) के साथ ing लगाया जाता है।

Structure : Subject +Was/were + Not + V1 + ing + Object.

Example: रोहित कॉलेज नहीं जा रहा था। Rohit was not going to college.

HindiEnglish
लड़के हॉकी नहीं खेल रहे थे।The boys were not playing hockey.
मैं क्लास में सो नहीं रहा था।I was not sleeping in class.
पानी नहीं बरस रहा था।It was not running.
रोगी दर्द से चिल्ला नहीं रहा था।The patient was not crying in pain.
मैं चिल्ला नहीं रहा था।I was not shouting.
हम शोर नहीं मचा रहे थे।We were not making a noise.
गाड़ी चल नहीं रही थी।The vehicle was not moving.
बूंदाबांदी नहीं हो रही थीIt was not drizzling.

Examples of Interrogative sentence

प्रश्नवाचक (Interrogative) वाक्य बनाते समय was या were सहायक क्रिया (helping verb) को कर्ता से पहले और कर्ता के बाद verb की पहली फॉर्म के साथ ing लगाया जाता है

Structure : Was/were + Subject + V1 + ing + Object + ?

Example: क्या रोहित कॉलेज जा रहा था? Was Rohit going to college?

HindiEnglish
क्या जहाज डूब रहा था?Was the ship sinking?
क्या बे तुम्हें गालियां दे रहे थे?Were they abusing you?
क्या वे वहां खड़े हो रहे थे?Were they standing there?
क्या तुम वहां सो रहे थे?Were you sleeping there?
क्या तुम उससे बातें कर रहे थे?Were you talking to him?
तुम कहाँ जा रहे थे?where were you going
शीला क्यों has रही थी?Why was Sheela laughing?
वे क्या कर रहे थे?what were they doing?

Examples of Negative + Interrogative sentence

Structure : Was/Were + Subject + Not + V1 + ing + Object +?

Example: क्या रोहित कॉलेज नहीं जा रहा था? Was Rohit not going to college?

HindiEnglish
क्या हम अच्छा जीवन नहीं व्यतीत कर रहे थे?Were we not leading a good life?
क्या वर्षा नहीं हो रही थी?Wasn’t it raining?
क्या वह बिना कारण नहीं हंस रही थी?Was she not laughing for nothing?
क्या लोग स्वच्छता दिवस नहीं मना रहे थे?Were the people not celebrating the Independence day?
क्या तुम उससे बात नहीं कर रहे थे?Were you not speaking to him?

‎30 Daily Use Past Continuous Tense sentences (Hindi to English)

1 मैं खाना बना रहा था। I was cooking food.

2. वह कपड़े धो रही थी। She was washing clothes.

3. वे टीवी देख रहे थे। They were watching TV.

4. मैं पानी भर रहा था। I was filling water.

5. वह घर साफ कर रही थी। She was cleaning the house.

6. बच्चे खेल रहे थे। The children were playing.

‎7. मैं मोबाइल चला रहा था। I was using my mobile.

8. वह मुस्कुरा रही थी। She was smiling.

9. माँ बर्तन धो रही थी। Mother was washing the dishes.

‎10. मैं स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। I was getting ready to go to school.

11. मैं तुम्हारा इंतज़ार कर रहा था। I was waiting for you.

12. वह होमवर्क कर रही थी। She was doing homework.

13. हम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। We were working on the project.

14. वह लैपटॉप चला रहा था। He was using the laptop.

15. उस वक्त मैं काम कर रहा था। I was working at that moment.

16. कल शाम को बारिश हो रही थी। It was raining yesterday evening.

17. मैं नोट्स बना रहा था। I was making notes.

18. शिक्षक समझा रहे थे। The teacher was explaining.

19. वह अंग्रेजी सीख रही थी। She was learning English.

20. मैं परीक्षा की तैयारी कर रहा था। I was preparing for the exam.

21. मैं बाजार जा रहा था। I was going to the market.

22. सुनीता स्कूल जा रही थी। Sunita was going to school.

23. हम पार्क में घूम रहे थे। We were walking in the park.

24. वे बस का इंतज़ार कर रहे थे। They were waiting for the bus.

25. मैं दोस्तों से बात कर रहा था। I was talking to my friends.

Uses of Past continuous tense in Hindi

The past continuous tense is used in the following situation:

1. पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का उपयोग अतीत में बार-बार की जाने वाली क्रियाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

2. इसका प्रयोग ऐसी क्रियाओं को व्यक्त करने किया जाता जो अतीत में एक समय में निरंतर प्रगति पर थी या जारी थी।

3. कोई कार्य बीते समय में शुरू हुआ था लेकिन भूतकाल में समाप्त होना सूचित ना हो और उसी कार्य के चलते रहने का बोध हो। 

For Examples: वे शिमला जा रहे थे, वह जोर-जोर से हास रही थी, हम क्रिकेट खेल रहे थे आदि।

Exercises

  • राजू नहा रहा था।
    Raju ____ taking a bath. (was/were)
  • वे विद्यालय जा रहे थे।
    They ____ going to school. (was/were)
  • बच्चे खेल रहे थे।
    Children ____ playing. (was/were)
  • वे बाजार जा रहे थे।
    They ____ going to the market. (was/were)
  • रीना रो रही थी।
    Reena ____ crying. (was/were)
  • तुम किससे बात कर रहे थे?
    Who ____ you talking to? (was/were)
  • ठंडी हवा चल रही थी।
    There ____ a cool breeze. (was/were)
  • मोर जंगल में नाच रहा था।
    The peacock ____ dancing in the forest. (was/were)
  • खिलाड़ी मैच खेल नहीं रहे थे।
    The players ____ not playing the match. (was/were)
  • माली पौधों को पानी नहीं दे रहा था।
    The gardener ____ not watering the plants. (was/were)

Conclusion

पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का उपयोग उस क्रियाओं को व्यस्त करने के लिए किया जाता है जो अतीत में किसी विशेष समय पर जारी थी या चल रही थी। आशा करते है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। Thanks for Reading.

About the site

mystudypoints.com is an online English learning platform designed to help learners improve their English grammar, tenses, vocabulary and sentence translation practice. It’s the best resource to enhance your English speaking, writing, and communication skills

Related Posts

error: Content is protected !!