Future Indefinite Tense In Hindi with examples | अनिश्चित भविष्य काल

Future indefinite tense express actions that are to happen in future. Look at the following sentences:

1. You will live happily together.
2. I will go to college.
3. They will go to Shimla tomorrow.

Read meaning, Uses, sentence translation Rules, of future indefinite tense in hindi with examples.

इस आर्टिकल में हम फ्यूचर इंडेफिनिट टेंस के बारे में उदाहरण सहित हिंदी में समझेंगे।

Future Indefinite Tense in Hindi

अनिश्चित भविष्य काल – ‎हिंदी में इस काल को अनिश्चित भविष्य काल कहा जाता है। इस टेंस के वाक्यों से पता चलता है कि कोई कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है बल्कि आने वाले समय में पूरा होने की संभावना होती है जैसे – वे घर आ रहे होंगे, रोहित पढ़ रहा होगा आदि। यह टेंस निकट भविष्य में होने वाले कार्य को दर्शाता है।

पहचान : हिंदी वाक्यों के अंत में मुख्यतः गा, गे, गी आदि लगा होता है। जैसे – वह हरियाणा नहीं जाएगा, वे कल वापस आयेंगे, हम मैच खेलेंगे, इत्यादि।.

Hindi to English sentence Translation Rules

वाक्य परिवर्तन के नियम:

Rule 1 – I, we अर्थात first person के साथ shall सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।

Rule 2 – He, she, it, you, they और second or third person के साथ will सहायक क्रिया (helping verb)  का प्रयोग होता है।

Rule 3 – Verb पहली फार्म (first form) का प्रयोग किया जाता है। Read three form of verb

[Note: I के साथ will सहायक क्रिया का प्रयोग हम तब करते है जब हम किसी कार्य को निश्चित रूप करने वाले होते हैं, जैसे- I will do it. मैं यह करूंगा।, I will not go there. मेँ वहाँ नहीँ जाऊंगा।]

Structure/Formula

Future Indefinite Tense formula with examples

Examples of Future Indefinite Tense in Hindi to English

भविष्य अनिश्चित काल के हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन के उदाहरण।

Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)

साकारात्मक वाक्य बनाने के लिए subject के बाद हेल्पिंग वर्ब will/shall लगाते हैं, उसके बाद verb की पहली फॉर्म के बाद object का प्रयोग किया जाता है। जैसे-

Example: मैं काल बाजार जाऊंगा।  I will go to the market tomorrow.

Structure : Subject + Shall/will + V1 + Object + other words

HindiEnglish 
मैं अपने देश की सेवा करूंगा।I shall serve my country.
वह मेरे साथ स्कूल जाएगी।She will go to school with me.
मैं आपकी शिकायत करूंगा।I will complain against you.
वह गरीबों की सहायता करेगा।I will help the poor.
मैं हर सुख दुख में आपका साथ दूंगा।I will stand by you through thick and thin.
राहुल क्रिकेट खेलेगा।Rahul will play cricket.
वह हॉकी खेलने दिल्ली जायेगा।He will go to Delhi to play hockey.
विकाश कल मुंबई जायेगा।Vikas will go to Mumbai tomorrow.
हम कल पिकनिक पर जायेंगे।We will go on a picnic tomorrow.
वह विद्यालय जाएगी।She will go to school.

Negative sentence hindi to english ( नकारात्मक वाक्य )

नकारात्मक वाक्यों मैं कर्ता (subject) के बाद के बाद will not या shall not  लगाकर verb की पहली फॉर्म लगाई जाती है।

Example: रोहित स्कूल नहीं जायेगा। Rohit will not go to school.

Structure : Subject + Shall/Will + Not + V1 + Object

HindiEnglish 
मैं वहां कभी भी नहीं जाऊंगा।I shall never go there.
तुम किसी भी कीमत पर उसको धोखा नहीं दोगे।You will not deceive him at any cost.
मैं उच्चाधिकारी को नहीं लिखूंगा।I shall not report to a higher authority.
सीता गाना नहीं गाएगी।Sita will not sing a song.
वह मेरे लिए चाय नहीं बनाएगी।She will not make tea for me.
मैं खाना नहीं खाऊंगा।I shall not eat food.
वह स्कूल नहीं जायेगा।He will not go to school.
कविता मूवी नहीं देखेगी।Kavita will not watch the movie.
मैं उससे मिलने नहीं जाऊंगा।I will not go to meet him.
आज वर्षा नहीं होगी।It will not rain today.
पिताजी बाजार नहीं जायेंगे।Father will not go to the market.

Interrogative sentence hindi and English ( प्रश्नवाचक वाक्य )

प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के लिए हेल्पिंग वर्ब will या shall को कर्ता (subject) से पहले लगाकर कर्ता (subject) के बाद verb की पहली फार्म लगाई जाती है। वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Example: क्या तू खाना खाओगे? Will you eat food?

Structure : Shall/will + Subject + V1 + Object

HindiEnglish 
तुम अमेरिका में कहां ठहरोगे?Where will you stay in America?
क्या हम कल स्कूल जाएंगे?Shall we go to school tomorrow?
क्या आप मेरी सहायता करेंगे?Will you help me?
क्या तुम कल जालंधर जाओगे?will you go to Jalandhar tomorrow?
क्या मैं आपको कभी भूल पाऊंगा?Shall I ever forget you?
क्या तुम मुझसे मिलने आओगे?Will you come to meet me?
क्या तुम मेरी सहायता करोगे?will you help me?
क्या तुम मेरे साथ टहलने जाओगे?will you go for a walk with me?
क्या आप बाजार जाओगे?will you go to the market?
क्या तुम रात के खाने में आओगे?Will you come to dinner?

Interrogative + negative sentence

Structure : Shall/will + Subject + Not + V1 + Object

Hindi English 
क्या मेरी बहन भोजन नहीं पकायेगी?Will my sister not cook the food?
क्या हुआ पतंग नहीं उड़ा आएगा?Will he not fly the kites?
क्या वह कोई अच्छा काम नहीं करेगा?Will, he not do any good work?
क्या पुलिस चोरों को नहीं पकड़ेगी?Will the police not catch the thieves?
क्या वे  ये किताबें नहीं खरीदेंगे?Will they not buy these books?
क्या आप स्कूल नहीं जाओगे?Will you not go to school?
क्या रमेश शिमला नहीं जायेगा?Will Ramesh not go to Shimla?
क्या राधा खाना नहीं बनाएगी?Will Radha not cook the food?
क्या हम मूवी नहीं देखेंगे?Shall we not watch the movie?
क्या आज बारिश नहीं होगी?Will it not rain today?

100+ Examples of Future indefinite tense in hindi to English pdf – Download

Exercise

  1. श्याम बाजार नहीं जायेगा।
    Shyam ____ not go to the market. (Will/Shall)
  2. क्या तुम कॉलेज जाओगे?
    ____ you go to college (Will/Shall)
  3. वह क्रिकेट खेलेगा।
    He ____ play cricket. (Will/Shall)
  4. क्या राम स्कूल नहीं जायेगा?
    ____ Ram not go to school? (Will/Shall)
  5. रीता प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी।
    Rita ____ not participate in the competition. (Will/Shall)
  6. क्या तुम मुझसे मिलना चाहोगे?
    Will ____ like to meet me? (You/We/They)

‎Uses of future Indefinite Tense

‎1. भविष्य में होने वाली किसी घटना/कार्रवाई का विवरण देने के लिए। ex- he will come tomorrow.

‎2. भविष्य में घटित होने वाले कार्यों की भविष्यवाणी या अनुमान लगाने के लिए। It will rain in the tonight.

‎3. कोई वादा, दृढ़ संकल्प या इच्छा व्यक्त करने के लिए। ex- I will help you in the exam.

Conclusion

‎Future Indefinite Tense ऐसी क्रियाओं का वर्णन करता है जो निकट भविष्य में होने वाले हैं या होने की सम्भावना होती है। Thanks for Reading till the last.

About the site

mystudypoints.com is an online English learning platform designed to help learners improve their English grammar, tenses, vocabulary and sentence translation practice. It’s the best resource to enhance your English speaking, writing, and communication skills

Related Posts

error: Content is protected !!