English Pronunciation in Hindi – इंग्लिश उच्चारण के नियम

अक्सर देखा जाता है कि लोग अंग्रेजी के उच्चारण में बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। अंग्रेजी भाषा के उच्चारण के कुछ विशेष नियम हैं, जिन्हें जानना हर अंग्रेजी सीखने वाले के लिए जरूरी है। Read Rules of English Pronunciation in Hindi with examples.

Meaning of English Pronunciation in Hindi and English

उच्चारण से तात्पर्य किसी शब्द या भाषा के बोलने या अभिव्यक्त करने के तरीके से है। Pronunciation refers to the way a word or language is spoken or expressed.  

Pronunciation of Vowels letter

अंग्रेज़ी Vowels का उच्चारण समझना बहुत महत्वपूर्ण है। अंग्रेज़ी स्वरों के उच्चारण में बड़ी विविधता होती है, जैसे- A का उच्चारण आ, ए, ऐ, ए होता है; E का ए, इ तथा ई (लम्बा उच्चारण); । का उच्चारण ई, आई, अ, आइ; O का उच्चारण ऑ, आ, उ, ऊ, अ; और U का उ, ऊ और अ आदि।

Letter ‘A’ Pronunciation Rules

A (a) का उच्चारण सामान्यतः – ऐ, आ, ए।

A = ऐ (ै)

An (ऐन) एकAt (ऐट) पर
Lad (लैड) लड़काMan (मैन) मनुष्य
Rat (रैट) चूहाStand (स्टैंड) खड़े होना
Mad (मैड) पागलBan (बैन) मनाही

A = ऑ (ॉ)

All (ऑल) सबWall (वॉल) दीवार
Fall (फ़ॉल) गिरनाWar (वॉर) युद्ध
Small (स्मॉल) छोटाCall (कॉल) बुलाना

A = आ

Far (फ़ार) दूरStar (स्टार) तारा
Are (आर) हैंAfter (आफ्टर) – बाद में

A = एअ

Ware (वेअर) बर्तनFare (फेयर) किराया
Care (केअर) परवाहSpare (स्पेअर) अतिरिक्त
Share (शेअर) हिस्सा बांटनाDare (डेअर) साहस करना
There (देअर) वहांRare (रेअर) – दुर्लभ

A = ए

यदि A के बाद Y या I का प्रयोग होता हो, तो उसका उच्चारण ‘ए’ के समान हो जाता है। पर यह ‘ए’ कुछ लम्बा उच्चारण देता है

Way (वे) मार्गPay (पे) चुकाना
Gay (गे) प्रसन्नStay (स्टे) ठहरना
Brain (ब्रेन) दिमागMain (मेन) मुख्य

Letter ‘E’ Pronunciation Rules

E (e) का उच्चारण सामान्यतः ए (े), इ, ई ।

E=ए ( े)

Net (नेट) जालLeg (लेग) टांग
Men (मेन) मनुष्य (बहुवचन)Well (वेल) कुआं, अच्छा
Sell (सेल) बेचनाWhen (वेन) कब, जब
Then (देन) तबWet (वेट) गीला

E = ई

She (शी) वह (स्त्रीलिंग)We (वी) हम
He (ही) वहBe (बी) होना

EE = ई (दीर्घ उच्चारण)

Sleep (स्लीप) सोनाWeep (वीप) रोना
Bee (बी) मधुमक्खीWeep (वीप) रोना

EA = ई

Sea (सी) समुद्रClean (क्लीन) साफ या साफ करना
Meat (मीट) मांसHeat (हीट) गर्मी या गर्म करना

जब E अपनी कोई ध्वनि देता

यदि किसी शब्द के अन्त में e आये तो उसका अपना कोई उच्चारण नहीं होता, और उससे पहले आये एक या एक से अधिक व्यंजनों (Consonants) को छोड़कर जो अन्य स्वर (Vowel) होता है, उसका उच्चारण लंबा हो जाता है। नीचे पूर्ववर्ती स्वर A, I, O, U के साथ अंतिम स्वर E के प्रयोग के उदाहरण नीचे दिये जाते हैं:

(i) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘A’ हो, तो ‘A’ का उच्चारण ‘ए’ होता है और E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता।

  • Shame (शेम) लज्जा
  • Same (सेम) वही
  • Lame (लेम) लंगड़ा
  • Name (नेम) नाम

(ii) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘।’ हो, तो ‘I’ का उच्चारण ‘आई’ होता है और अंतिम ‘E’ का अपना कोई उच्चारण नहीं होता।

  • Wife (वाइफ़) पत्नी
  • Line (लाइन) लकीर
  • White ( वाइट) सफेद
  • Nine (नाइन) नौ

(iii) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘O’ हो, तो ‘O’ का उच्चारण ‘ओ’ होता है और अंतिम E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता।

  • Nose (नोज़) नाक
  • Hope (होप) आशा
  • Smoke (स्मोक) धुआं
  • Joke (जोक) मज़ाक

(iv) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘ U’ हो तो ‘ U’ का उच्चारण ‘ऊ’ या यू होता है और अंतिम E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता।

  • Rule (रूल) नियम
  • Tube (ट्यूब) नली
  • June (जून) जून
  • Tune (ट्यून) ध्वनि

EW = इयू

New (न्यू) नयाFew (फ़्यू) कुछ
Mew (म्यू) म्याऊं- म्याऊंDew (ड्यू) ओस

Letter ‘।’ (i) Pronunciation Rules

। (i) का उच्चारण सामान्यतः – ई, आइ। कभी-कभी ‘अ’ जैसा भी उच्चारण होता है।

I = इ (हस्व उच्चारण)

Ship (शिप) जहाज़Big (बिग) बड़ा
Ink (इंक) स्याहीKill (किल) मार डालना
With (विद) साथIll (इल) बीमार

I = आइ

Mile (माइल) मीलBehind (बिहाइंड) पीछे
Bind (बाइंड) बांधनाMild (माइल्ड) नर्म
Mike (माइक) माइक्रोफोनKind (काइन्ड) दयालु

I = आइ या आई

यदि I के बाद GH आए, तो I का उच्चारण आइ (या आई) होता है:

High (हाई) ऊंचाSight (साइट) दृष्टि
Light (लाइट) रोशनीRight (राइट) ठीक

I – अ

First (फ़र्स्ट) पहलाFirm (फर्म) संस्था

I = आय

Admire (एडमायर ) प्रशंसा करना / सराहनाFire (फायर) आग

IE = ई, EI = ई (दीर्घ)

Deceive (डिसीव) धोखा देनाSiege (सीज) घेरा
Receive (रिसीव) लेनाBrief (बीफ) संक्षिप्त
Achieve (अचीव) प्राप्त करना 

Letter ‘O’ Pronunciation Rules

O (o) के बहुधा उच्चारण ये होते हैं ऑ, ओ, उ, ऊ, अ –

O ऑ (हस्व उच्चारण)

Top (टॉप) ऊपरी भागGod (गॉड ) ईश्वर
Spot (स्पॉट) दाग़Got (गॉट) पाया
Pot (पॉट) बर्तनNot (नॉट) नहीं
Hot (हॉट) गर्मSoft (सॉफ़्ट) मुलायम
Fox (फॉक्स) लोमड़ीDot (डॉट) बिन्दु
On (ऑन) परDrop (ड्रॉप) गिरना, गिराना

0 = ओ (दीर्घ उच्चारण)

Gold (गोल्ड) सोनाSo (सो) ऐसा
Old (ओल्ड ) पुरानाPost (पोस्ट) डाक
No (नो) नहींJoke (जोक) मज़ाक
Hope (होप) आशाHopeMost ( मोस्ट) सर्वाधिक
Open (ओपन) खोलनाHome (होम) घर

OW = ओ (दीर्घ उच्चारण)

आगे W के होने पर

Sow (सो) बीज बोनाShow (शो) प्रदर्शन
Crow (क्रो) कौआLow (लो) नीचा
Row (रो) पंक्ति 

OO = उ (हस्व उच्चारण)

Good (गुड) अच्छाBook (बुक) पुस्तक
Took (टुक) लियाLook (लुक) देखना

OO = ऊ (दीर्घ उच्चारण)

Root (रूट) जड़Boot (बूट) जूता
Do (डू) करनाMoon (मून) चांद
Noon (नून) दोपहरRoom ( रूम) कमरा

O = अ (हस्व उच्चारण)

Come (कम) आनाSon (सन) पुत्र

OW = आऊ

Cow (काउ) गायHow (हाउ) कैसे
Now (नाउ) अब 

OY = ऑय

Toy (टॉय) खिलौनाJoy (जॉय) हर्ष
Boy (बॉय) लड़का 

OU = आव

Hour (आवर) घंटाSour (सावर) खट्टा
Our (आवर) हमारा 

Letter ‘U’ Pronunciation Rules

U (u) के उच्चारण होते हैं – अ, उ, यू, यो।

U अ (हस्व उच्चारण)

Sun (सन) सूर्यHut (हट) झोपड़ी
Mud (मड) कीचड़Cup ( कप) प्याला
Fun (फ़न) मज़ाUp (अप) ऊपर

U = उ

Puss (पुस) बिल्लीPull (पुल) खींचना
Push (पुश) दबानाPut (पुट) रखना

U = यू, यो

Duty (ड्यूटी) कर्तव्यPure (प्योर) शुद्ध
Sure ( श्योर पक्काDurable (डक्यूरेबल) टिकाऊ

Letter ‘Y’ Pronunciation Rules

कहीं-कहीं व्यंजन भी स्वर का काम करता है। दरअसल पुरानी अंग्रेज़ी में तो यह स्वर था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसका स्थान (।) ने ले लिया है। सिर्फ कहीं-कहीं अब भी यह स्वर का काम करता है, जैसे:

जैसे:

Y = ई

  • Polygamy (पॉलीगैमी) बहु-विवाह।
  • Policy (पॉलिसी) नीति
  • Felony (फ़ेलनी) घोर अपराध

Y = आय

  • Tyre (टायर) टायर
  • Typhoid (टायफॉइड) मियादी बुखार

Y = आई

  • Dyke (डाइक) खाड़ी
  • Dynasty (डाइनेस्टी) वंश

इस प्रकार आपको स्वरों के विभिन्न उच्चारणों के बारे में जानकारी मिल गयी होगी।

Pronunciation of consonants letters

स्वरों की तरह कुछ अंग्रेज़ी के व्यंजनों ( Consonants) के उच्चारण में भी भिन्नता पाई जाती है, जैसे- C का उच्चारण ‘स’ और ‘क’ होता है; G का ‘ग’ और ‘ज’; S का ‘ज़’, स और श; T का श, च, थ, द आदि-ये उच्चारण होते हैं। यदि यदि आप दिए गए विवरण के अनुसार अंग्रेजी व्यंजनों के उच्चारण पर थोड़ा ध्यान देंगे तो आपको अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण में कोई समस्या नहीं होगी। .

अंग्रेज़ी भाषा में ये व्यंजन हैं

B
C
D
F
फ़
G
H
J
K
L
M
N
P
Q
R
S
T
V
W
X
क्स
Y
Z
ज़

अंग्रेज़ी के इन वर्णों का उच्चारण लगभग वैसा ही होता है जैसा कि उनके नीचे दिये गये हिन्दी के वर्णों का होता है। परंतु यदि आप बारीकि से ध्वनि को पहचानने की कोशिश करें, तो आप देखेंगे कि इन सभी अंग्रेज़ी व्यंजनों का उच्चारण भिन्न-भिन्न होता है। जैसे J ‘ज’ की तरह न होकर कुछ-कुछ ‘ड’ की तरह बोला जाता है।

R के पहले स्वर (Vowel) हो और R के बाद व्यंजन हो, तो R लगभग अनुच्चरित (Silent) रहता है, और पहला स्वर बोलने में दीर्घ बोला जाता है। Form (फ़ॉम), Arm (आ’म) आदि।

S का उच्चारण ‘स’ की तरह होता तो है, पर ‘स’ ऐसे बोला जाता है जैसे सीटी बजाते समय ध्वनि निकलती है। Sweet (स्वीट)।

F और Ph दोनों वर्णों का ‘फ’ उच्चारण ही होता है ‘फ़’ नहीं, जैसे Fall (फ़ाल), Philosophy (फिलॉसफ़ी) आदि।

अक्षरों का क्रम बदल जाने से उच्चारण में भेद:

हिन्दी में ‘स’ आदि कोई भी वर्ण किसी भी क्रम से पड़ा हो उसका उच्चारण एक-सा ही रहता है, किन्तु अंग्रेज़ी में ऐसा नहीं है, इसमें Cent का उच्चारण होगा – ‘सेंट’ पर Cant को ‘कैन्ट’ पढ़ा जाएगा। ऐसे शब्दों के कुछ नियम तथा उदाहरण नीचे दिये जा रहे हैं।

Letter ‘C’ Pronunciation Rules

‘C’ के उच्चारण हैं – स और का

C के बाद E, I, Y आये, तो C का उच्चारण ‘स’ होगा, जैसे:

Cyclone (साइक्लोन) तूफानIcy (आइसी) बर्फीला
Cinema (सिनेमा) चित्रपटCelebrate (सेलिब्रेट) उत्सव मनाना
Rice (राइस) चावलPiece (पीस) टुकड़ा
Receive (रिसीव ) प्राप्त करनाNiece (नीस) भतीजी
Force (फ़ोर्स) शक्तिCitizenship (सिटिज़नशिप) नागरिकता
Certificate (सर्टिफिकेट) प्रमाणपत्रCentury (सेंचुरी) शताब्दी

C के बाद A, O, U, K, R, T, आदि कोई वर्ण हो, तो प्राय: C का उच्चारण ‘क’ होगा, जैसे: Cot (कॉट) चारपाई

Cat (कैट) बिल्लीCutting (कटिंग) काटना
Cow (काउ) गायLock (लॉक) ताला
Cap (कैप) टोपीCock (कॉक) मुर्गा
Candidate ( कैंडीडेट) सदस्यBack (बैंक) पीठ
Dock (डॉक) बंदरगाहCattle ( कैटल) पशु/ जन्तु
Cock (कॉक) मुर्गाCruel (क्रुअल) क्रूर
Curse (कर्स) कोसनाCustom (कस्टम) रिवाज

कभी-कभी C के बाद IA या EA हो, तो ‘श’ की ध्वनि देते हैं, जैसे:

Musician (म्यूजिशियन) संगीतकारOcean (ओशन) समुद्र
Social (सोशल) सार्वजनिक 

Letter ‘G’ Pronunciation Rules

‘G’ के दो उच्चारण हैं—ग और ज

जब किसी शब्द के अन्त में GE’ हो, तो इसका उच्चारण ‘ज’ होता है, जैसे:

Gauge (गेज) माप-यंत्रRage (रेज) गुस्सा
Sage (सेज) महात्माPage (पेज) पृष्ठ
Cage (केज) पिंजराAge (एज) आयु

इसी प्रकार इनमें भी ‘ज’ बोला जाता है, जैसे:

Gem (जेम) कीमती पत्थरGerm (जर्म) कीटाणु
Gist ( जिस्ट) सारImagine (इमेजिन) कल्पना करना
Pigeon (पिजन) कबूतरGinger (जिंजर) अदरक

शेष स्थलों पर बहुधा ‘ग’ का उच्चारण होता है, जैसे: Big (बिग) बड़ा

Give (गिव) देनाHang (हैंग) लटकाना
Hunger (हंगर) भूखBag (बैग) थैला
Gold (गोल्ड) सोनाFinger (फ़िंगर) अंगुली
Go (गो) जानाForget (फ़ॉरगेट) भूलना

Letter ‘S’ Pronunciation Rules

‘S’ के प्रमुख तीन उच्चारण हैं— ज़, स, श

शब्द के अन्त में BE, G, GG, GE, IE, EF, Y आदि आएं, तो इनके बाद लगे S का उच्चारण ‘ज़’ होता है, जैसे:

Ages (एजिज़) युगTribes (ट्राइब्ज़) जातियां
Eggs (एग्ज़) अण्डेRays (रेज़) किरणें
Bags (बैग्ज़) थैलेToys (टॉयज़) खिलौने
Stories (स्टोरीज़) कहानियांRupees (रुपीज़) रुपये

शब्द के अन्त में F, P, KE, GHT, PE, TE आदि वर्ण हों, तो उनके बाद लगे S का उच्चारण ‘स्’ होता है, जैसे:

Nights (नाइट्स) रातेंLips (लिप्स) होंठ
Jokes (जोक्स) मज़ाकHopes (होप्स) आशाएं
Ships (शिप्स) जहाज़Chips (चिप्स) टुकड़े
Kites (काइट्स) पतंगेंRoofs (रूपस) छतें

शब्द में S या SS के बाद IA, ION हों, तो प्राय: S ‘श’ की ध्वनि देता है, जैसे:

Mansion (मैंशन) महलPension ( पेन्शन) पेंशन
Aggression (एग्रेशन ) हमलाAsia (एशिया) महाद्वीप का नाम
Session (सेशन) कार्यकालRussia (रशिया) रूस

Letter ‘T’ Pronunciation Rules

‘T’ के स्थिति के हिसाब से ये उच्चारण होते हैं- श, च, थ, द

शब्द में T के बाद IA, IE, IO आदि हों, तो T को ‘श’ बोला जाता है, जैसे:

Ratio ( रेशो) अनुपातPromotion (प्रमोशन) वृद्धि
Patient (पेशंट) रोगीPortion (पोर्शन) भाग
Illustration (इलस्ट्रेशन) चित्रInitial (इनिशियल) प्रारम्भिक

यदि शब्द में S के बाद TION आये, या T के बाद URE आये तो T का ‘च’ जैसा होता है:

Culture (कल्चर) सभ्यताCreature (क्रीचर) जन्तु
Nature (नेचर) प्रकृतिPicture (पिक्चर) तस्वीर
Future (फ़्यूचर) भविष्यCapture (कैप्चर) कैद करना

यदि शब्द में T के बाद H आये, तो कभी-कभी ‘थ’ की ध्वनि होती है, तो कई बार ‘द’ की ध्वनि  होती है,जैसे-

Then (देन) तबThread (थ्रेड) धागा
There (देअर) वहांThree (थ्री) तीन
That (दैट) वहThin (थिन) पतला
This (दिस) यहThick (थिक) मोटा

कई बार TH हिन्दी का अक्षर ‘ट’ (T) की ध्वनि देता है, जैसे :

Thames (टेम्स) टेम्स नदीThomas (टॉमस ) व्यक्ति का नाम

याद रखें (Remember )

The को कई लोग ‘द’ बोलते हैं कई ‘दि’ – दोनों सही हैं। आमतौर पर ‘स्वर’ से शुरू होने वाले शब्द से पहले ‘दि बोला जाता है (जैसे दि एग. दि आंसर आदि) और व्यंजन से शुरू होने वाले शब्द से पहले ‘द’ eg द कैट, द  रैट आदि !

Conclusion

अंग्रेज़ी भाषा में सही उच्चारण (English Pronunciation) सीखना उतना ही आवश्यक है जितना कि शब्दों के अर्थ जानना। अक्सर देखा जाता है कि गलत उच्चारण के कारण व्यक्ति की बात स्पष्ट नहीं हो पाती, जिससे आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। इस पोस्ट में आपने स्वरों (Vowels) और व्यंजनों (Consonants) के उच्चारण नियम विस्तार से समझा।

<

p data-start=”961″ data-end=”1224″>उम्मीद करते हैं यह लेख English Pronunciation in Hindi with Examples आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आपको अंग्रेज़ी बोलने में आत्मविश्वास बढ़ाएगा। ऐसे ही उपयोगी लेखों के लिए जुड़े रहें और Speaking English in Hindi से संबंधित अन्य सामग्री भी अवश्य पढ़ें।

error: Content is protected !!