Past Perfect Continuous Tense In Hindi with Examples

Past Perfect Continuous Tense is used to describe an action that was going on continuously before a certain time in the past and then stopped.

Read Uses, Hindi to English translation Rules, and structure of Past perfect Continuous Tense in Hindi with examples.

Definition of Past Perfect Continuous Tense in Hindi

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस को हिंदी में पूर्ण-अपूर्ण भूतकाल कहा जाता है। इसका प्रयोग उस क्रिया का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो भूतकाल में एक निश्चित समय से पहले लगातार चल रही थी और फिर बंद हो गयी थी। जैसे- मैं एक घंटे से पूल में तैर रहा था।, रोहित सुबह से पढ़ रहा था।, हम 2010 से दिल्ली में रह रहे थे आदि।

पहचान: वाक्य के अंत में रहा था, रहे थे, रही थी और साथ में समय दिया जाता है, उदाहरण- 1. राहुल सुबह से पढ़ रहा था, 2. रोहित 2 घंटे से क्रिकेट खेल रहा था आदि।

Hindi to English  Sentence translation Rules

Rule 1 – सभी एकवचन और बहुवचन (I, we,you, they, he, she, it) कर्ता के साथ had been सहायक क्रिया का प्रयोग होगा।

Rule 2 – क्रिया की 1st फॉर्म के साथ ing जोड़ा जाता है। जैसे – Go+ing = Going

Rule 3 – नकारात्मक वाक्यों में कर्ता (subject) के बाद had not been तथा प्रश्नवाचक वाक्यों में had का प्रयोग subject के पहले और subject के बाद been जोड़ा जाता है।

Rule 4 – Since और for का प्रयोग अनिवार्य होता है। निश्चित समय के लिए since और अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग किया जाता है। Ex- since monday, since 1995, for 3 hours, for a month.

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस का फार्मूला

Past Perfect Continuous Tense formula

Subject, Verb and Object in a Sentence

किसी वाक्य में कर्ता (subject), क्रिया (Verb) और विषय (Object) की पहचान करें:

Subject – वाक्य में जिस व्यक्ति या वस्तु के बारे में बात होती है वही subject होता है। Ex “He had been waiting for you for two hours.  यहाँ “he” सब्जेक्ट है।

Verb – क्रिया एक शब्द या शब्दों का समूह है जो सब्जेक्ट के द्वारा होने वाले किसी कार्य य‌ घटना को व्यक्त करता है। जैसे – “He had been waiting for you for two hours.” यहाँ ‘waiting’ वर्ब है।

Object – वाक्य का वह भाग है जो विषय द्वारा की गई क्रिया को प्राप्त करता है। जैसे – “He had been waiting for you for two hours.” यहाँ “you” ऑब्जेक्ट है।

Examples of Past Perfect Continuous tense (Hindi to English) 

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के, सकारात्मक (affirmative), नकारात्मक (Negative), तथा प्रश्नवाचक (Interrogative) वाक्यों के उदाहरण हिंदी तथा अंग्रेजी ट्रांसलेशन के साथ।

Examples of Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य)

साकारात्मक वाक्य बनाते समय subject के बाद had been का प्रयोग किया जाता है verb की पहली form के साथ ing जोड़ा जाता है।

Structure : Subject + had been + verb(1st form)ing + since/for + object.

HindiEnglish
हम कई महीने से कार्य कर रहे थे।We had been working for many months.
मैं सवेरे से खेत में काम कर रहा था।I had been working on the farm since morning.
मैं कुछ दिनों से बिल्कुल ठीक-ठाक चल रहा था।I had been keeping good health for some days.
वह एक महीने से सैर कर रही थी।She had been going for a walk for a month.
वह पिछले 1 घंटे से मेरी बात समझने का प्रयत्न कर रहा था।He had been trying to understand me for some last one hour.
सुबह से ही बारिश हो रही थी।It had been raining since morning.

Examples of Negative sentence (नकारात्मक वाक्य)

Negative वाक्य में कर्ता (subject) के बाद had not been लगाकर verb की पहली फॉर्म के साथ ing लगाया जाता है।

Structure : Subject + Had Not Been + verb(1st form)ing + Since/For + Object

HindiEnglish
1 वर्ष से वर्षा नहीं हो रही थी।It had not been raining for one year.
लड़कियां क्लास में सुबह से ही चुप नहीं बैठ रही थीं।The girls had not been keeping silent in the class since morning.
हम 1 सप्ताह से डॉक्टर के साथ सलाह नहीं कर रहे थे।We had not been consulting the doctor for one week.
स्त्रियां प्रातः से ही नहीं बन रही थीं।The woman had not been knitting since morning.
वे सोमवार से अनुपस्थित नहीं थेThey had not been absenting themselves since Monday.

Examples of Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

Interrogative वाक्य में Had कर्ता से पहले लगाकर कर्ता के बाद been तथा verb की पहली फार्म के साथ ing लगाया जाता है।

Structure : Had + Subject + Been + verb(1st form)ing + Since/For + Object + ?

HindiEnglish
क्या वे 2 घंटे से मैच देख रहे थे?Had they been watching the match for 2 hours?
क्या तुम सुबह से ही पढ़ रहे थे?Had you been studying since morning?
क्या वे 2 घंटे से नदी में नहा रहे थे?Had they been bathing in the river for 2 hours?
क्या तुम्हारी बहन 2 साल से वकालत कर रही थी?Had your sister been practicing as a lawyer for two years?
क्या तुम दोपहर से कविता लिख रहे थे?Had you been writing poetry since noon?

Examples of Interrogative+negative sentence

Structure : Had + Subject + Not Been + verb(1st form)ing + Since/For + Object +?

HindiEnglish
क्या लोग सदियों से दिवाली नहीं मनाते आ रहे थे?Had the people not been celebrating Diwali for centuries?
क्या हम उसकी बहुत समय से सहायता नहीं कर रहे थेHad we not been helping them for long?
क्या निहारिका 2 महीने से स्कूल नहीं आ रही थी?Had Niharika not been coming to school for two months?
क्या मैं तुम्हें 3 घंटों से खतरे की सूचना नहीं दे रहा था?Had I not been warning you against the danger for three hours?
क्या वह दो दिन से तुम्हारी प्रतीक्षा नहीं कर रही थी?Had they not been waiting for you for two days?

Uses of Past Perfect Continuous Tense

Past perfect tense used in the following situation:

1. भूतकाल में किसी घटना के घटित होने से पहले किसी क्रिया की अवधि दिखाने के लिए। जैसे – तुम्हारे आने से पहले मैं एक घंटे से तैयार हो रही थी।

‎2. अतीत में किसी चीज़ का कारण या वजह बताने के लिए। जैसे – वह सो चुका था क्योंकि वह पूरी रात जाग रहा था।

‎3. किसी ऐसी क्रिया पर जोर देना जो किसी पिछली घटना से पहले लगातार हो रही थी। जैसे – ट्रेन आने से पहले हम 1 घंटे से स्टेशन में इंतजार कर रहे थे।

Past Perfect Continuous Tense is used to indicate that some action in the past time has been going on for some time and is not yet over in reference to that timeframe

Exercise practice

Complete the following sentenses using the past perfect continuous.

1. राहुल एक घंटे से पढ़ रहा था।
Rahul had been studying ____ an hour. (for/since)

2. मैं सुबह से काम कर रहा था।
I ____ been working since morning. (Had/have)

3. वह आधा घंटे से एक्सरसाइज कर रहा था।
He had been ____ for half an hour. (exercise/exercising)

4. माँ सुबह से खाना बना रही थी।
mother had been cooking ____ morning. (since/for)

5. क्या वह 2 घंटे से क्रिकेट खेल रहा था?
Had he ____ playing cricket for 2 hours? (Be/been)

6. वह एक घंटे से तैर रहा था।
he had been ____ for an hour. (swim/swimming)

7. किसान सुबह से काम कर रहे थे।
farmers had been working ____ morning. (since/for)

8. राधा सुबह से कपड़े धुल रही थी।
Radha had been ____ clothes since morning. (wash/washing)

9. क्या तुम सुबह से बाजार जा रहे थे?
Had you been going to the market ____ morning? (since/for)

10. क्या राजू आधा घंटे से खाना नहीं खा रहा था?
Had Raju not been ____ for half an hour? (eat/eating)

Conclusion

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि भूतकाल में कोई क्रिया कुछ समय से चल रही थी तथा उस समय-सीमा के संदर्भ में समाप्त नहीं हुई थी। आशा करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। Thanks for Reading.

error: Content is protected !!