Future Continuous Tense used to express an action, which is going to happen in a normal course. This tense describes actions in the present time that have not been completed.
Read all type Rules, uses, structure and examples of future continuous tense in Hindi and English
Future Continuous Tense in Hindi
फ्यूचर कंटीन्यूअस टेंस – हिंदी में इसे अपूर्ण भविष्य काल कहा जाता है। इस tense का प्रयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि कोई क्रिया भविष्य में किसी निश्चित समय पर चल रही होगी। जैसे: विमला खाना बना रही होगी, अमन स्कूल जा रहा होगा आदि।
पहचान: वाक्य के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंंगें इत्यादि शब्द आते हैं। eg. वह रो रहा होगा।, बच्चे खेल रहे होंगे।, माँ खाना बना रही होगी आदि।
Hindi to English sentence translation Rules
हिंदी से अंग्रेजी में अपूर्ण भविष्य काल के अनुवाद के नियम :-
- I, we अर्थात first person के साथ shall be सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।
- He, she, it, you, they और second or third person के साथ will be सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग होता है
- Verb की पहली फार्म के साथ ing जोड़ा जाता है जैसे go+ing = going, Come+ing = Coming आदि
Formula/Structure

Future Continuous Tense examples in Hindi to English
फ्यूचर कंटीन्यूअस टेंस के हिन्दी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन के नियम तथा उदाहरण। Examples of future continuous tense sentences from Hindi to English.
Affirmative Sentence (साकारात्मक वाक्य)
साकारात्मक वाक्य बनाते समय कर्ता (Subject) के बाद will be या shall be लगाकर verb की पहली फार्म (first form) के साथ ing जोड़ा जाता है। Read Three form of verb
Structure – Subject + Shall be + Will be + verb(1st+Ing) + Object
| Hindi | English |
| वे गाना गा रहे होंगे। | They will be singing a song. |
| पानी बरस रहा होगा। | It will be raining. |
| मेरे पिता जी समाचार पत्र पढ़ रहे होंगे। | My father will be reading the newspaper. |
| मैं अपनी बहन को पत्र लिख रहा हूंगा। | I will be writing a letter to my sister. |
| मुख्याध्यापक भाषण दे रहे होंगे। | The headmaster will be giving the lecture. |
| हम खेल रहे होंगे। | We shall be playing. |
| सीता राम को याद कर रही होगी। | Sita will be missing ram. |
| वे बाजार जा रहे होंगे। | They will be going to the market. |
| वह पत्र लिख रहा होगा। | He will be writing a letter. |
| वह किताब पढ़ रहा होगा। | He will be reading a book. |
| राहुल गृह कार्य कर रहा होगा। | Rahul will be doing homework. |
| कविता गाना गा रही होगी। | Kavita will be singing a song. |
| राधा नाच रही होगी। | Radha will be dancing. |
Negative Sentence
नकारात्मक वाक्य बनाते समय कर्ता के बाद will not be या shall not be लगाकर verb की पहली फॉर्म (1st form) के साथ ing लगा दिया जाता है।
Structure : Subject + will/shall + not be + verb(1st form) + object.
| Hindi | English |
| वे नहीं आ रहे होंगे। | They will not be coming. |
| मजदूर खेत में काम नहीं कर रहे होंगे | The laborers will not be working on the farm. |
| वह परीक्षा नहीं दे रहा होगा। | He will not be taking a test. |
| वह पढ़ नहीं रहा होगा। | He will not be reading. |
| दर्जी कपड़े नहीं सिल रहा होगा। | The trailer will not be sewing clothes |
| वह बाजार नहीं जा रहा होगा। | He will not be going to market. |
| मैं खाना नहीं खा रहा हूँगा। | I shall not be eating food. |
| पक्षी आकाश में नहीं उड़ रहे होंगे। | The Birds will not be flying in the sky. |
| वे क्रिकेट नहीं देख रहे होंगे। | They will not be watching cricket. |
| रानी कपड़े नहीं धुल रही होगी। | Rani will not be washing clothes. |
| बच्चे पतंग नहीं उड़ा रहे होंगे। | Children will not be flying kites. |
| वे लुधियाना नहीं जा रहे होंगे। | They will not be going to Ludhiana. |
| बच्चा नहीं रो रहा होगा। | The baby will not be crying. |
Interrogative Sentence
प्रश्नवाचक वाक्य में subject से पहले will या shall लगाया जाता है और subject के बाद be लगाकर verb की पहली फॉर्म (1st form) के साथ ing लगाया जाता है और वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) जोड़ा जाता है।
Structure : will/shall + subject + be + verb(1st+ing) + object.
| Hindi | English |
| क्या रामू खाना खा रहा होगा? | Will Ramu be eating? |
| क्या रवि खेत में काम कर रहा होगा? | Will Ravi be working in the field? |
| क्या मां चाय बना रही होगी? | Will the mother be making tea? |
| क्या शिक्षक पढ़ा रहे होंगे? | Will the teacher be teaching? |
| क्या वे वापस आ रहे होंगे? | Will they be coming back? |
| क्या गीता कविता लिख रही होगी? | Will Geeta be writing poetry? |
| क्या हम फिल्म देख रहे होंगे। | Shall we be watching the film? |
| क्या वे फुटबॉल खेल रहे होंगे? | Will they be playing football? |
| क्या मैं मंदिर जा रहा होऊंगा? | Shall I be going to the temple? |
| क्या वे फुटबॉल खेल रहे होंगे? | Will they be playing football? |
Interrogative + Negative Sentences
| Hindi | English |
| क्या मेरी बहन खाना नहीं बना रही होगी? | Will my sister not be cooking? |
| क्या किसान फसलें नहीं काट रहे होंगे? | Will farmers not be cutting crops? |
| क्या वह नदी में तैर नहीं रहा होगा? | Will he not be swimming in the river? |
| क्या वे उस पर ध्यान नहीं दे रहे होंगे? | Will they not be paying attention to that? |
| क्या वे अभी पढ़ाई नहीं कर रहे होंगे? | Will they not be studying right now? |
| क्या आप दिल्ली नहीं जा रहे होंगे? | Will you not be going to Delhi? |
Exercise
1. वह स्कूल जा रहा होगा। He will ____ going to school. (be/been)
2. वे आ रहे होंगे। They ____ be coming. (will/shall)
3. पिताजी खाना खा रहे होंगे। Dad ____ be having dinner. (will/shall)
4. राधा नाच रही होगी। Radha will be ___. (dance/dancing)
5. वे गाना नहीं गा रहे होंगे। ____ will not be singing the song. (you/we/they)
6. सूरज डूब रहा होगा। The sun ____ be setting. (will/shall)
7. क्या वे क्रिकेट खेल रहे होंगे? Will ____ be playing cricket? (you/we/they)
8. क्या रमेश टीवी देख रहा होगा? will Ramesh be ____ the tv? (watch/watching)
9. क्या टीना कपड़े धुल रही होगी? Will Tina ____ washing clothes? (be/been)
10. क्या राजू वापस नहीं आ रहा होगा? Will Raju not be ____ back? (come/coming)
Daily use Sentences of Future continuous tense with answer (अपूर्ण भविष्य काल के उदाहरण)
नीचे अभ्यास के लिए हिंदी में वाक्य के उदाहरण दिए गए हैं और साथ ही उनका उत्तर भी दिया गया है।
Affirmative Sentences
1. रानी कपड़े धुल रही होगी।
2. सूरज निकल रहा होगा।
3. वर्षा हो रही होगी।
4. राहुल वापस आ रहा होगा।
5. वे क्रिकेट खेल रहे होंगे।
6. वे फुटबॉल खेल रहे होंगे।
7. वह खाना खा रहा होगा।
8. बच्चे स्कूल जा रहे होंगे
9. वह खाना पका रही होगी।
10. वे गाना गा रहे होंगे।
11. वह टीवी देख रही होगी।
12. वे पढ़ाई कर रहे होंगे।
13. रितु कॉलेज जा रही होगी।
14. मैं पढ़ रहा होऊँगा।
15. वह खेल रहा होगा।
Answer : 1. Rani will be washing clothes. 2. The sun will be rising. 3. It will be raining. 4. Rahul will be coming back. 5. They will be playing cricket. 6. They will be playing football. 7. He will be eating. 8. The children will be going to school. 9. She will be cooking. 10. They will be singing. 11. She will be watching TV. 12. They must be studying. 13. Ritu will be going to college. 14. I must be studying.15. He will be playing.
Negative sentences
1. वे नहीं आ रहे होंगे।
2. हम नहीं काम कर रहे होंगे।
3. हम हॉकी नहीं खेल रहे होंगे
4 वे तुम्हारा इंतज़ार नहीं कर रहे होंगे।
5. सविता कपड़े नहीं सिल रही होगी।
6. हम फिल्म नहीं देख रहे होंगे।
7. राजू नहीं आ रहा होगा।
8. मम्मी खाना नहीं बना रही होगी।
9. बच्चे नहीं रो रहा होगा।
10. रोहित स्कूल नहीं आ रहा होगा।
Answer: 1. They won’t be coming. 2. We won’t be working. 3. We won’t be playing hockey. 4. They won’t be waiting for you. 5. Savita won’t be sewing clothes. 6. We won’t be watching a movie. 7. Raju won’t be coming. 8. Mom won’t be cooking. 9. The child will not be crying. 10. Rohit will not be coming to school.
Interrogative sentences
1. क्या वे आ रहे होंगे?
2. क्या अमित खेल रहा होगा?
3. क्या हम काम कर रहे होंगे?
4. क्या पापा न्यूज़ पेपर पढ़ रहे होंगे?
5. क्या गीता स्कूल जा रही होगी?
6. क्या मैं सो रहा होऊँगा?
7. क्या अतुल गाना सुन रहा होगा।?
8. क्या राहुल जाग रहा होगा?
9. क्या मम्मी नास्ता बना रही होगी?
10. क्या तुम क्रिकेट खेल रहे होगे?
Answer: 1. Will they be coming? 2. Will Amit be playing? 3. Will we be working? 4. Will Papa be reading the newspaper? 5. Will Geeta be going to school? 6. Will I be sleeping? 7. Will Atul be listening to music? 8. Will Rahul be awake? 9. Will mom be making breakfast? 10. Will you be playing cricket?
Conclusion
Future Continuous Tense उन क्रियाओं को व्यक्त करता है जो भविष्य में किसी समय पर हो रही होंगी या होने की संभावना होती है । अर्थात, यह बताने के लिए कि कोई कार्य भविष्य में किसी समय प्रगति पर होगा या रहेगा। Thanks for Reading till the last. ❤️





