Determination in hindi | Types of Determination in English grammar with Examples

Importance of determination: अंग्रेजी भाषा में, उचित वाक्य संरचना और समझ के लिए Determination बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह संज्ञाओं को स्पष्ट करने के लिए काम करते हैं और एक वाक्य को यथासंभव सटीक और केंद्रित बनाते हैं। अंग्रेजी ग्रामर में Determination का विद्यार्थियों की परीक्षा या अंग्रेजी बोलने के लिए इसका सही प्रयोग करना जरूरी होता।

Learn meaning, usage, examples and commonly used English determination in Hindi

Determination meaning in Hindi

वे शब्द जो Noun के पहले आते है और उसकी संख्या, मात्रा या स्थिति, दिशा आदि बताने के लिए प्रयोग किए जाते हैं determination कहलाते हैं। इसे हिन्दी में निर्धारक कहते हैं।

मान लीजिये कोई बताना चाहता है की बाल्टी में थोडा पानी बचा है। यहाँ पर पानी ‘संज्ञा’ है तथा उसके पहले ‘थोडा’ शब्द आया है वह पानी की मात्रा बताता है। अतः ‘थोडा’ एक ‘Determination’ है जो पानी की मात्र को निर्धारित करता है।

Determination is a word that comes before a noun and determines its number or quantity.

‎Types of determiners in English Grammar (Determiners)

अंग्रेजी ग्रामर में निर्धारण 7 प्रकार के होते हैं:

‎1. Articles type – a, an, the

‎2. Demonstratives type – this, that, these, those

‎3. Possessives type – my, your, his, her, our, their

‎4. Quantifiers type – some, many, few, several, all

‎5. Numbers type – one, two, three, etc.

‎6. Distributives type – each, every, either, neither

‎7. Interrogatives type – which, what, whose etc.

Use of determination in sentence

आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले निर्धारकों के प्रयोग जैसे – Some, any, much, several, few, little, each, enough, every, both, all, either, neither, half, many आदि।

Some (कुछ)

Some का प्रयोग सभी countable और uncountable संज्ञा से पूर्व साकारात्मक वाक्यों में उस वास्तु के लिए किया जाता है जो पर्याप्त (enugh) से कुछ कम लेकिन उसके लगभग आस-पास होती है। नकारात्काक (negative) व प्रश्नवाचक (interrogative) वाक्यों में some का प्रयोग नहीं होता है।

Examples:

1. There is some milk in the glass. गिलास में कुछ दूध है।

2. My father has given me some money to start my own business. मेरे पिता ने मुझे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कुछ पैसे दिए हैं।

3. I have some book’s on this subject. इस विषय पर मेरे पास कुछ पुस्तकें हैं।

4. The principle has received some complaints from student against college rules. प्राचार्य को छात्र की ओर से कॉलेज नियमों के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली हैं।

Any (कोई)

Any का प्रयोग सभी countable और uncountable nouns के साथ नकारात्मक तथा प्रश्नवाचक वाक्यों में किया जाता है।

Examples:

1. Rahul has not taken any food. राहुल ने कुछ भी नहीं खाया है।

2. I am not going anywhere. मैं कहीं  नहीं जा रहा हूँ।

3. There is not any milk in the pot. बर्तन में कुछ भी दूध नहीं है।

4. Do you want any money? क्या आपको कुछ पैसा चाहिए?

Enough (पर्याप्त)

जब कोई वस्तु जरुरत या उससे थोड़ी ज्यादा मात्रा में हो तो countable तथा uncountable संज्ञा के साथ Enough का प्रयोग किया जाता है

Examples:

1. You have taken enugh food. तुमने पर्याप्त भोजन कर लिया है।

2. Do you not have enough time. क्या आपके पास पर्याप्त समय नहीं है?

3. Mother has not provided me with enough money.माँ ने मुझे पर्याप्त पैसे नहीं दिए।

4. We have enough time to reach the station. हमारे पास स्टेशन पहुचने के लिए पर्याप्त समय है।

5. Enough flowers have been plucked. पर्याप्त मात्रा में फूल तोड़े जा चुके हैं।

No (Not any) (कुछ नहीं)

No का प्रयोग सभी countable singular, plural, तथा uncountable nouns के साथ किया जाता है। इसका प्रयोग pronoun के समान नही किया जा सकता

Examples:

1. I have not written any store = I have written no story.

2. She did not bring any copy = She brought no copy.

3. Her sisters do not do anything = Her sisters do nothing.

4.Do you not watch any movies = Do you watch no movies?

Many (कई)

जब कोई वस्तु जिसे गिना जा सके पर्याप्त से ज्यादा मात्रा में होता है तब उसके पूर्व Many का प्रयोग किया जाता है

Examples:

1. Many people will not agree with it. कई लोग इससे सहमत नहीं होंगे।

2. Rajesh has written many poems.राजेश ने कई कविताएँ लिखी हैं।

3. Does he sell many jeans? क्या वह कई जीन्स बेचता है?

4. Many people do not know me. कई लोग मुझे नहीं जानते।

Much (ज्यादा)

Much का प्रयोग अधिकतर ऐसी वस्तुओं के साथ किया जाता है जिन्हें गिनना आसान नहीं होता या गिना न जा सके। इसका प्रयोग नकारात्मक (negative), प्रश्नवाचक (questions) तथा subject noun के पूर्व या उसके स्थान पर किया जाता है

Examples:

1. There is not much milk in the glass. गिलास में ज्यादा दूध नहीं है।

2. I could not eat much of it. मैं ज्यादा नहीं खा सका।

3. Does he spend much of his money on books? क्या वह अपना ज्यादा पैसा किताबों पर खर्च करता है?

4. Did you have much difficulty in finding the place? क्या आपको जगह खोजने में बहुत कठिनाई हुई?

5. Let them take as much as they like. वे जितना चाहें उतना लेने दें।

6. How much money would you need? आपको कितने पैसे की आवश्यकता होगी?

[Note – More तथा most दोनों many व much की comparative एवं superlative degree हैं।]

Each/Every (प्रत्येक)

Each में हमारा ध्यान units पर एक-एक करके एकाग्र क्या जाता है। Each का प्रयोग दो या दो से अधिक दोनों के लिए किया जाता है। Every में हमारा ध्यान units के संग्रह पर होता है इसका प्रयोग हमेशा दो से अधिक वस्तुओं/चीजों के लिए किया जाता है।

Examples:

1. Each planet has its own orbit. प्रत्येक ग्रह की अपनी कक्षा होती है।

2. Every girl won the prize. प्रत्येक लड़की ने पुरस्कार जीता।

3. I go to him after every two days. मैं हर दो दिन बाद उनके पास जाता हूं।

4. The teacher gave marks to each boy. शिक्षक ने प्रत्येक लड़के को अंक दिए।

5. Each girl participated in the competition. प्रतियोगिता में प्रत्येक बालिका ने भाग लिया।

Few (थोड़े)

इसका प्रयोग countable nouns के पूर्व कम अर्थात पर्याप्त नहीं के अर्थ में किया जाता है।

Examples:

1. There are few oranges on the table. मेज पर कुछ संतरे हैं।

2. The benefits of this scheme are few. इस योजना के बहुत कम लाभ हैं।

3. Few of us will take part in it. हममें से कुछ लोग इसमें भाग लेंगे।

4. The Gardner plucked a few leaves. माली ने कुछ पत्ते तोड़े।

Litter (थोडा)

कोई ऐसी चीज/वस्तु जिसे गिना न जा सके और थोड़ी मात्रा में हो वहाँ पर little का प्रयोग किया जाता है।

Examples:

1. There is little water in the bottle. बोतल में थोड़ा पानी है।

2. Give me a little butter. मुझे थोड़ा मक्खन दो।

3. She earned little money. उसने थोड़े पैसे कमाए।

4. There is little hope of her recovery. उसके अच्छा होने थोड़ी उम्मीद है।

Whole (सम्पूर्ण)

उसके पूर्व प्रायः ‘the’ का या किसी possessive का प्रयोग होता है:

Examples:

1. The whole world thinks so. ऐसा पूरी दुनिया सोचती है।

2. He paid his whole attention to his studies. उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर दिया।

3. The merchant sold a whole lot of his goods. व्यापारी ने अपना बहुत सारा माल बेच दिया।

4. Please take the whole loaf of bread. रोटी का पूरा हिस्सा ले लीजिये।

All (सब)

‘All’ are used in the following cases:

  • Countable plural व uncountable nouns के साथ
  • Nouns के पूर्व Determiners का प्रयोग  किया जा सकता है।
  • Personal pronouns व Determiners + nouns के साथ
  • Pronouns के समान किया जा सकता है।

Examples:

All have to eat in order to live. जीने के लिए सभी को खाना पड़ता है।

1. All the boys are present. सभी लड़के मौजूद हैं।

2. His all brothers are advocates. उनके सभी भाई अधिवक्ता हैं।

3. He was here all day. वह यहाँ पुरे दिन रहा

4. All of us liked him. हम सभी ने उसे पसंद किया।

5. All of his money was stolen. उसका सारा पैसा चोरी हो गया।

None = No one (कोई नहीं)

Examples:

1. No one played with her. उसके साथ कोई नहीं खेला।

2. He spoke to none. उसने किसी से बात नहीं की।

3. None is so happy as you. आप जैसा खुश कोई नहीं है।

4. No one took him with him. कोई उसे अपने साथ नहीं ले गया।

Exercise

Fill in the correct determiners

1. …….pages of this book are terns.

2. I want…….flowers.

3. There are……..flowers in this garden.

4. His……..life was spoilt.

5. How……..ink is left in the bottle?

6. Last night……..thieves entered the house.

7. ……boy got a prize.

8. There is a……water in the river.

9. You have …….right to say so.

10. he worked the……..night.

[Answer – 1. some, 2. some, 3. many, 4. whole, 5. much, 6. some, 7. Each, 8. little, 9. no, 10. whole]

Conclusion

English Grammar में Determination का प्रयोग noun को स्पष्ट और निश्चित करने तथा उसकी दशा, स्तिथि बताने के लिए किया जाता है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। Thanks for Reading❤️

error: Content is protected !!